SHARE BAZAR HINDI

TATA SONS IPO: 107 साल बाद टाटा ग्रुप देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तयारी में ।

TATA SONS IPO: 107 साल बाद टाटा ग्रुप देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तयारी में ।

दोस्तो इस आर्टिकल में हम आज उस आईपीओ के बारे में बात करने वाले है जो आज तक हमारे देश का सबसे बड़ा आईपीओ होने वाला है हम बात करेंगे टाटा ग्रुप के आईपीओ के बारे में। जी हा दोस्तो टाटा ग्रुप में पहले से इतनी सारी कंपनिया शेयर मार्केट में लिस्टेड है और एक कंपनी अब और लिस्ट होने की तैयारी में है। Tata Sons Ipo के बारे में पूरी जानकारी के लिए पोस्ट हो अंत तक जरूर पढ़े। Tata Sons IPO:  भारत के सबसे पुराने कारोबारियों में शामिल टाटा ग्रुप इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में है ये आईपीओ टाटा ग्रुप का ही नही बल्कि पूरे भारतीय स्टॉक मार्केट के लिए सबसे बड़ा आईपीओ हो सकता है।

एक नजर कंपनी की जानकारी पर

टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड, टाटा ग्रुप की प्रमुख होल्डिंग कंपनी है और ये टाटा ग्रुप की सारी कंपनियों की शेयर होल्डिंग रखती है जिसमें भारत में उनकी ज़मीनी प्रॉपर्टी की होल्डिंग्स , चाय सम्पदा और स्टील प्लांट्स आदि शामील है। टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड को 1868 में एक व्यापारिक उद्योग के रूप में स्थापित किया गया था, टाटा संस का मुख्य रूप से मंगोलिया और चीन के साथ चाय और धनदायक अफीम के व्यापार में लगा हुआ था। टाटा संस की लगभग 66% Equity पूंजी टाटा परिवार के सदस्यों द्वारा संचालित परोपकारी ट्रस्टों के पास है। इनमें से सबसे बड़े दो ट्रस्ट सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट हैं। टाटा संस टाटा नाम और टाटा ट्रेडमार्क के मालिक हैं टाटा ग्रुप भारत और कई अन्य देशों में पंजीकृत हैं। यह दक्षिण एशिया के सबसे बड़े ग्रुपो में से एक है। नटराजन चंद्रशेखरन ने 21 फरवरी 2017 को टाटा संस के चैयरमेन के रूप में पदभार संभाला था और वर्तमान में भी यही चैयरमेन है।

NameTata Sons
Founded1917
Chairmen of Tata Group (Tata Sons)Natarajan Chandrasekaran
HeadquarterBombay House Mumbai
Websitehttps://www.tata.com/business/tata-sons
More Details Wiki
M Cap (in CR.)11000
Tata Sons IPO

TATA sons IPO (Biggest IPO in india) : आने वाला है देश का सबसे बड़ा आईपीओ

दोस्तो आपको पता होगा कि अभी कुछ टाइम पहले टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा टेक्नोलॉजी का आईपीओ आया था जिसने निवशको को काफी अच्छा रिटर्न दिया। ये कंपनी टाटा ग्रुप की बाकी सभी कंपनियों को टेक्नोलॉजी से जुड़ी सुविधाएं प्रदान करती है। जैसा की आप सब को पता ही होगा टाटा ग्रुप की सारी कंपनिया एक दूसरे से जुड़ी हुई है सारी कंपनियों एक दूसरे में हिस्सेदारी रखती है और टाटा ग्रुप के बिजनेस को बढ़ाने में मदद करती है।टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस (TATA SONs) के आईपीओ की खबरे तेज हो गई है। आरबीआई ने टाटा संस को अपर लेयर एनबीएफसी कैटगरी में डाला है और नियमों के मुताबिक कंपनी को सितंबर 2025 तक लिस्ट होना जरूरी है। यह देश का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ हो सकता है।

भारत के आज तक के सबसे बड़े IPO

लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (LIC): एलआईसी ने अपना आईपीओ वर्ष 2022 में शेयर बाजार में लाया था। इस आईपीओ के बोली की तारीख 4 मई से 9 मई 2022 तक थीं और इसका प्राइस बैंड ₹902 से ₹949 प्रति शेयर था और ₹21,000 करोड़ के इश्यू प्राइस के साथ ये आज तक का देश का सबसे बड़ा आईपीओ था। एलआईसी के शेयरों को 17 मई 2022 को स्टॉक एक्सचेंज(शेयर बाजार)पर लिस्ट किया गया था और ये आईपीओ लगभग 3 गुना तक सब्सक्राइब किया गया था।

पेटीएम/ Paytm (वन 97 कम्युनिकेशन): पेटीएम के आईपीओ को काफी चर्चा के साथ मार्केट में लाया गया था यह आईपीओ 8 से 10 नवंबर 2021 के बीच बोली के लिए इश्यू खुला था। और इस इश्यू का प्राइस बैंड ₹2080 से ₹2150 था पेटीएम का आईपीओ ₹18,300 करोड़ इश्यू प्राइस के साथ देश का दूसरा सबसे बड़ा आईपीओ था। पेटीएम के आईपीओ ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया और शेयर बाजार में डिस्काउंटेड कीमत पर लिस्ट किया गया था इश्यू एलॉटमेंट प्राइस से 9.3% डाउन लिस्ट हुआ था।

 कोल इंडिया: कोल इंडिया देश की सबसे बड़ी सरकारी कंपनियों में से एक है। कोल इंडिया का आईपीओ 18 से 21 अक्टूबर, 2010 के बीच बोली के लिए खुला था और इसे 15 गुना से अधिक का सब्सक्रिप्शन मिला था। कोल इंडिया के इस आईपीओ का इश्यू प्राइस बैंड ₹225 से ₹245 था और ₹15,200 करोड़ आईपीओ इश्यू साइज के साथ देश का तीसरा सबसे बड़ा आईपीओ था ।

Tata sons IPO : कितना बड़ा हो सकता है इश्यू साइज

 देश के सबसे बड़े कारोबारी घराने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस (Tata Sons) के आईपीओ की खबरे तेज हो गई हैं। टाटा ग्रुप की सारी लिस्टेड कंपनियो का टोटल मार्केट कैप करीब 30 लाख करोड़ रुपये है। टाटा ग्रुप की टोटल 18 कंपनिया शेयर मार्केट में लिस्टेड है। एक रिपोर्ट के अनुसार टाटा ग्रुप की कंपनियों के मौजूदा मार्केट कैप के आधार पर टाटा संस का मार्केट कैप 10 से 11 लाख करोड़ रुपये हो सकती है। और टाटा संस के लिस्टेड इन्वेस्टमेंट्स की मार्केट वैल्यू करीब 15 लाख करोड़ रुपये है।

आरबीआई ने टाटा संस को अपर लेयर एनबीएफसी(NBFC) कैटगरी में डाला है और नियमों के अनुसार कंपनी को सितंबर 2025 तक लिस्ट होना जरूरी है। 

पिछले साल आई खबर के अनुसार टाटा संस की वैल्यू 11 लाख करोड़ रुपये हो सकती है। अगर कंपनी अपनी पांच फीसदी हिस्सेदारी पब्लिक में बेचती है तो इसका आईपीओ साइज करीब 55,000 करोड़ रुपये का हो सकता है। जिससे ये देश का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ हो सकता है।

Also Read :- IREDA Share Price Target

Tata sons IPO date कब आएगा TATA SONS IPO

आरबीआई ने टाटा सांस कम्पनी को अपर लेयर एनबीएफसी कैटेगरी में डाला है और एनबीएफसी के नियमो के अनुसार कंपनी को अगले साल यानी 2025 में सितंबर तक स्टॉक मार्केट में लिस्ट होना जरूरी है ।

Holding in TATA sons किसकी कितनी हिस्सेदारी है

IPO लाने की तैयारी में टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस कंपनी में दोराबजी ट्रस्ट की 28% और टाटा ट्रस्ट की 24% हिस्सेदारी है साथ ही टाटा मोटर्स और टाटा केमिकल्स की भी 3% हिस्सेदारी है और इंडियन होटल की 1 % हिस्सेदारी है

शेयर बाजार से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट sharebazarhindi.com के होमपेज पर जाए।

Exit mobile version